प्रोडक्ट्स की जांच जारी

सऊदी में Saudi Food and Drug Authority (SFDA) अक्सर प्रोडक्ट्स की जांच करती रहती है ताकि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं दी जा सके और उनके साथ किसी तरह की ठगी ना हो। जेद्दाह में इसी तरह की जांच के दौरान हजारों नकली प्रोडक्ट्स बरामद किए गए हैं।

बताते चलें कि अधिकारियों ने बताया कि यहां पर प्रोडक्ट्स के साथ जालसाजी की गई थी। उसके एक्सपायरी डेट आदि के साथ छेड़छाड़ की गई थी।

ग्राहक भी कर सकते हैं शिकायत

अधिकारियों ने कहा है कि मंत्रालय के द्वारा तो जांच होती हुई है लेकिन अगर किसी ग्राहक को भी इस तरह की शिकायत मिलती है तो वह तुरंत इसे 19999 पर सूचित करे। प्रोडक्ट्स की कीमतों पर भी अधिकारी नजर रखते हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।