Shahrukh Khan Hyundai Ioniq 5: शाहरुख खान जो किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं है वह भारत में हुंडई कंपनी के ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर है। हुंडई इंडिया कंपनी ने शाहरुख खान को 1,100वीं हुंडई अयोनिक 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी को डिलीवर किया है, लग्जरी कार के साथ-साथ अब शाहरुख खान के गेराज में नई इलेक्ट्रिक कार भी शामिल हो गई है।

Shahrukh Khan Hyundai Ioniq 5: कीमत 45.95 लाख और रेंज 631Km

इस 5 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत 45.95 लाख रुपए से शुरू होती है। ये सिर्फ एक ही वेरिएंट में ऑफर की जाती है। गाड़ी में 631 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी गाड़ी को फुल चार्ज करने के बाद और गाड़ी में ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी जैसे फीचर भी ऑफर किए गए हैं।

मिलेंगे ये सभी कमाल के फीचर्स

अगर इस गाड़ी में फीचर्स की बात की जाए तो गाड़ी में 12.3 इंच का इन्फोटेनमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगी, एक्सटीरियर में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा और वायरलेस फोन चार्जर, वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट, डबल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हेड अप डिस्प्ले सेफ्टी में 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे।

डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है

शाहरुख खान की 2023 में जवान और पठान फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। अब शाहरुख खान की अगली फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। जो की एक कॉमेडी ड्रामा हिंदी फिल्म है, जिसे फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे है।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.