इथियोपिया के एक एयरलाइन 777F मालवाहक विमान ने बुधवार को शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आग पकड़ ली। दरअसल इस बात का खुलासा चीनी सोशल मीडिया पर साझा किए गए कुछ वीडियो से हुआ। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के मुताबिक आग मुख्य कार्गो डेक से उत्पन्न हुई है और प्लेन का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आ गया।

गौरतलब है कि अब तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल इसकी जांच चल रही है। वहीं इथियोपिया एयरलाइंस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह हादसा तब हुआ जब विमान शंघाई से साओ पाउलो-सैंटियागो के लिए नियमित रूप से निर्धारित कार्गो सेवा पर था।

गौरतलब है कि चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में इथियोपिया के एक विमान से भारी धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। उड्डयन डेटा प्रदाता वराइलाइट ने कहा कि आग लगने के बाद शंघाई पुडॉन्ग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए जाने वाली उड़ानों को शंघाई होंगकियाओ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया था।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।