अबू धाबी में इस बात की घोषणा की गई है कि नए वर्ष के मौके पर surface parking fees निशुल्क रहेगा। अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है कि बुधवार 1 जनवरी 2025 को पार्किंग का शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा Musaffah M-18 truck parking में भी शुल्क नहीं लगेगा।

नए साल के मौके पर मिली सौगात

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि नए साल के मौके पर यह सौगात दी गई है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि Darb toll gate system की सुविधा भी निशुल्क मिलेगी। टोल गए शुल्क को फिर से गुरुवार 2 जनवरी 2025 से शुरू किया जायेगा। यह सुझाव दिया गया है कि वाहन चालकों को तय किए गए एरिया में ही पार्क करना चाहिए।

यह भी बताया गया है कि Customer Happiness Centres को भी 1 जनवरी को बंद रखा जाएगा। सेवाओं का संचालन 2 जनवरी से शुरू किया जाएगा। किसी तरह की जानकारी के लिए Department of Municipalities and Transport के कस्टमर सपोर्ट पर 800850 या Taxi Call Centre: 600535353 पर कॉल कर सकते हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>