Sharjah Airport से नए स्थानों के लिए शुरू किया जाएगा संचालन, मिलेगी 3 साप्ताहिक Flights

Satyam Kumari18 June 20241 min read0 viewsUAE

नए स्थान के लिए विमान के संचालन की घोषणा की गई

यात्रियों को बेहतर ट्रैवल अनुभव प्रदान करने के लिए नए स्थान के लिए भी विमानों के संचालन की घोषणा की गई है। Sharjah Airport और Air Arabia के द्वारा पहले डायरेक्ट Flight के संचालन की घोषणा की गई है जिसकी मदद से यात्रियों को शारजाह और पोलैंड के बीच यात्रा कराई जाएगी।

तीन साप्ताहिक विमान से शुरू की जाएगी सेवा

सबसे पहले दोनों स्थानों के बीच Flights का संचालन तीन साप्ताहिक विमानों से किया जायेगा और आगे समय के साथ विमानों की संख्या बढ़ाई जाएगी। Sharjah और Kraków के बीच विमानों के संचालन से यात्रियों को काफी आसानी हो जायेगी और उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

बताते चलें कि Sharjah Airport Authority (SAA) के चेयरमैन Ali Salim Al Midfa ने इस फ्लाइट का उद्घाटन किया। इससे यूएई की टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों को भी नए स्थान के लिए आसानी से ट्रैवल ऑप्शन उपलब्ध होगा। 

 

Share:

Comments

Leave a comment