पूरी खबर एक नजर,

  • आग लगने की घटनाएं मुख्यत लोगों की लापरवाही की वजह से होती हैं
  • अधिकारी करेंगे जांच 

अधिकारी जांच में लगें

बुधवार को Al Hamriya में आग की घटना के बाद अधिकारी जांच में लग गए हैं ताकि गर्मी के दिनों में आग की घटना को काबू पाया जा सके। Sharjah Civil Defence department ने गुरुवार को यह जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बताते चलें कि उच्च अधिकारियों के अनुसार ऐसे प्लान बनाए जायेंगे जिससे हादसों में कमी हो। प्रतिष्ठानों और घरों में जांच की जाएगी और लोगों में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे।

आग लगने की घटनाएं मुख्यत लोगों की लापरवाही की वजह से होती हैं

अधिकारियों ने कहा है कि आग लगने की घटनाएं मुख्यत लोगों की लापरवाही की वजह से होती हैं। इसीलिए लोगों को सावधान रहना सीखना होगा। सभी जरूरी स्थानों पर आग बुझाने के उपकरण और एहतियात नियमों का पालन होना चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।