शारजाह सिटी म्युनिसिपैलिटी ने ईद अल अज़हा के मौके पर पूरे अमीरात में बड़े स्तर पर तैयारी की घोषणा की है। शहर में रहने वाले प्रवासियों और मेहमानों की सुविधा के लिए पार्किंग से जुड़े कुछ अहम नियम तय किए गए हैं। साथ ही त्योहार के दौरान साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को मैदान में उतारा गया है।

पार्किंग को लेकर क्या हैं नए नियम?

म्युनिसिपैलिटी के अनुसार ईद के पहले तीन दिनों तक पब्लिक पार्किंग मुफ्त रहेगी। हालांकि सभी जगह पार्किंग फ्री नहीं होगी। जिन पार्किंग ज़ोन में पूरे हफ्ते और छुट्टियों के दौरान शुल्क लागू रहता है, वहां फीस देनी होगी, इन क्षेत्रों की पहचान नीले साइनबोर्ड से की जा सकती है। इसके अलावा पर्यटन और प्रमुख कमर्शियल इलाकों में स्मार्ट पार्किंग 24 घंटे चार्जेबल रहेगी और इसका भुगतान Sharjah Digital ऐप के जरिए करना होगा।

साफ-सफाई और सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?

त्योहार के समय भीड़ और स्वास्थ्य मानकों का ध्यान रखने के लिए 239 इंस्पेक्टर्स को फील्ड ड्यूटी पर तैनात किया गया है। ये इंस्पेक्टर्स फूड आउटलेट्स, नाई की दुकानों, ब्यूटी सैलून, बीच, पार्क और ईदगाहों की जांच करेंगे ताकि साफ-सफाई और सुरक्षा नियमों का पालन हो सके। इसके साथ ही पशुओं की सेहत और देखभाल के लिए 35 पशु चिकित्सकों और सहायकों को भी तैनात किया गया है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

शारजाह में ईद के दौरान पार्किंग कब तक मुफ्त रहेगी?

ईद के पहले तीन दिनों तक पब्लिक पार्किंग मुफ्त रहेगी, लेकिन नीले साइनबोर्ड वाले ज़ोन और स्मार्ट पार्किंग में शुल्क लागू रहेगा।

स्मार्ट पार्किंग का भुगतान कैसे किया जाएगा?

पर्यटन और कमर्शियल इलाकों में स्मार्ट पार्किंग का भुगतान Sharjah Digital ऐप के जरिए किया जा सकता है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.