एक खबर तेजी से फैल रही है

शारजाह में एक खबर तेजी से फैल रही है जिसमे कहा जा रहा है कि armed forces में भारी मात्रा में भर्ती होने वाली है। जाहिर है, युवाओं को इस बात से काफी खुशी मिली होगी लेकिन आप पहले यह जान लें कि यह खबर झूठी है या इसमें कोई हकीकत भी है।

armed forces में भारी मात्रा में भर्ती की फैल रही है खबर

बताते चलें कि शारजाह पुलिस ने बताया है कि सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है कि armed forces में भारी मात्रा में भर्ती होने वाली है। पुलिस ने कहा है कि इस तरह का कोई भी न्यूज केवल डिपार्टमेंट के आधिकारिक न्यूज चैनल पर ही दिया जाता है। बाकी किसी भी सूत्र से मिली जानकारी पर भरोसा नहीं करें।

पुलिस ने लोगों को इस तरह की गलत जानकारी से दूर रहने की सलाह दी है। उन लोगों को भी चेतावनी दी गई है जो ऐसी फेक न्यूज फैलते हैं। पहचान होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर सजा दी जाएगी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।