एक नजर पूरी खबर

  • शारजाह में खोले गए समुद्री बीच
  • कोविड-19 के तहत लागू हुए बीच पर धुमने के नए नियम
  • मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद जरूरी

Beaches in Saudi Arabia: A Complete Guide | ExpatWoman.com

शारजाह के सभी सार्वजनिक समुद्री तटों को कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था। वहीं अब अमीरात की राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन टीम ने समुद्री तटों को सोमवार यानी 3 अगस्त से खोल दिया है। इसके साथ ही करोना के बढ़ते मामलों में एहतियात बरतते हुए कई नियम भी बनाए गए हैं। आइए जानते हैं क्या है वह नियम…

https://www.instagram.com/p/CDbPWBwpdq4/?utm_source=ig_embed

अधिकारियों ने निवासियों और समुद्र बीच पर आने वाले लोगों से मास्क पहनने और पर्याप्त सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित सभी एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि सिनेमा, होटल, बीच और स्विमिंग पूल जून में फिर से खुलने वाले सार्वजनिक स्थानों में से थे, लेकिन बढ़ते मामलों के चलते इन्हे नहीं खोला गया।GulfHindi.com