वाहन चालकों के लिए सुनाई गई अच्छी खबर

शारजाह में People of determination (PoD) वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर सुनाई गई है। कहा गया है कि इन वाहन चालकों को फ्री पार्किंग के लिए अपने ID cards को कार की विंडशील्ड के पीछे लगाने की जरूरत नहीं होगी। बताया गया है कि यह कार्ड ऑटोमेटिकली नगरपालिका के public parking system से जोड़ दिया जायेगा।

नए सिस्टम की मदद से लोगों को मिलेगी सहूलियत

इस बात की जानकारी दी गई है कि नए सिस्टम की मदद से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। PoD cards को आसानी से Sharjah City Municipality से रजिस्टर किया जा सकेगा। कभी कभी कार के आगे लगा हुआ कार्ड स्मार्ट जांच के दौरान रीडिंग रेंज में नहीं आता है जिसके कारण काफी परेशानी होती है। ऐसे में काफी दिक्कत के सामना करना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इसलिए अब PoD card holders को पब्लिक पार्किंग सिस्टम में रेजिस्टर कर दिया जायेगा जिसकी मदद से सभी पार्किन लॉट का निशुल्क इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके लिए कार्ड को कार में छोड़े बिना ही निशुल्क इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>