संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर में आज गुरुवार को पुलिस के द्वारा एक भीषण दुर्घटना की रिपोर्टिंग की गई है जो की Al Zaid Road पर हुआ है. घटना के संदर्भ में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार चल रही गाड़ी के टायर एकाएक हटने की वजह से ड्राइवर गाड़ी के ऊपर से नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हुई.

दुर्घटना का समय 1:20 मिनट दोपहर का समय बताया गया है. एकाएक नियंत्रण खोने के बाज़ार से दो ट्रक के बीच में तालमेल गड़बड़ हो गई और वह दूसरी ओर जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके साथ ही एक चालक की मौत मौक़े पर ही हो गई वहीं दूसरे चालक को भी चोटें आयी हैं और उसे अस्पताल तुरंत भर्ती कराया गया है.

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।