अगर आप भी अपनी मेहनत की कमाई को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगाकर अच्छा रिटर्न कमाने का प्लान बना रहे थे, तो जरा ठहरिए! शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में कटौती कर दी है। अब आम नागरिकों के लिए अधिकतम 8.55% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9.05% ब्याज मिलेगा। पहले यह दरें 8.80% और 9.30% तक थीं।

RBI के फैसले का असर FD पर!

हुआ यूं कि 7 फरवरी 2025 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जब रेपो रेट में कटौती की, तो बैंकिंग सेक्टर में इसका असर दिखने लगा। रेपो रेट कम होते ही बैंकों ने भी अपने डिपॉजिट और लोन की दरों में बदलाव शुरू कर दिया। इसी कड़ी में शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपनी एफडी ब्याज दरें घटा दीं।

किन-किन FD पर कितना बदलाव?

अब सवाल उठता है कि कौन-से टेन्योर (अवधि) की एफडी पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है?

12 महीने 1 दिन से 18 महीने वाली एफडी पर 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती हुई है।
✅ पहले इस अवधि के लिए सीनियर सिटीजन को 9.30% और आम नागरिकों को 8.80% ब्याज मिलता था, जो अब 9.05% और 8.55% रह गया है।

नई FD ब्याज दरें (18 फरवरी 2025 से लागू)

अवधि आम नागरिक वरिष्ठ नागरिक
7-14 दिन 3.50% 4.00%
15-29 दिन 3.75% 4.25%
30-90 दिन 4.25% 4.75%
91-180 दिन 4.75% 5.25%
6-9 महीने 6.00% 6.50%
9-12 महीने 6.00% 6.50%
12 महीने 1 दिन – 18 महीने 8.55% 9.05%
18-24 महीने 8.30% 8.80%
24-36 महीने 7.50% 8.00%
36-60 महीने 6.50% 7.00%
टैक्स सेविंग FD (5 साल) 6.50% 7.00%

जल्दी पैसा निकालोगे तो देना होगा पेनल्टी!

अगर आपको बीच में ही पैसों की जरूरत पड़ जाए और आप एफडी तुड़वाना चाहें, तो जरा सोच-समझकर फैसला लें। बैंक 1% पेनल्टी काटकर ब्याज देगा। यानी जितने दिन आपने पैसा रखा, उस हिसाब से ब्याज मिलेगा, लेकिन उस पर भी 1% कटौती होगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।