सिंगापुर सरकार ने सऊदी अरब में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने का बड़ा फैसला किया है। इसके लिए 10 मार्च 2026 को रियाद से पहली निकासी उड़ान (evacuation flight) संचालित की जाएगी। मध्य पूर्व में बढ़ रहे सुरक्षा तनाव और कमर्शियल फ्लाइट्स के बाधित होने के कारण यह कदम उठाया गया है। इससे पहले 7 और 8 मार्च को ओमान के मस्कट से भी दो फ्लाइट्स के जरिए 319 लोगों को सुरक्षित सिंगापुर पहुंचाया जा चुका है।

🗞️: Dubai Missile Debris: दुबई में मिसाइल के मलबे से घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे अधिकारी, रशीद अस्पताल में चल रहा इलाज

मुफ्त होगी यात्रा और फ्लाइट्स की टाइमिंग

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय (MFA) और रक्षा मंत्रालय (MINDEF) ने इस पूरे ऑपरेशन की जिम्मेदारी ली है। कमर्शियल एयरलाइंस के पूरी तरह शुरू ना होने के कारण वायु सेना की मदद ली जा रही है। इस यात्रा से जुड़ी कुछ अहम बातें इस प्रकार हैं:

  • पहली फ्लाइट 10 मार्च को और दूसरी फ्लाइट 12 मार्च 2026 को रियाद से उड़ान भरेगी।
  • यात्रियों से इस सफर के लिए कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा।
  • यह एक बेसिक फ्लाइट सर्विस होगी जिसमें सफर के दौरान यात्रियों को एक समय का खाना दिया जाएगा।
  • सिंगापुर वायु सेना के A330 विमान में एक बार में करीब 200 यात्री सफर कर सकेंगे।

किन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता

इस सुविधा का लाभ मुख्य रूप से उन सिंगापुर के नागरिकों और उनके परिवारों को मिलेगा जो बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब में फंसे हैं। सरकार उन लोगों से सीधे संपर्क कर रही है जिन्होंने विदेश मंत्रालय में पहले से रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है। बहरीन और कतर में रहने वाले नागरिकों को सड़क के रास्ते रियाद लाया जाएगा ताकि वे आसानी से फ्लाइट पकड़ सकें। सऊदी अरब सरकार ने इस ऑपरेशन के लिए एयरपोर्ट के इस्तेमाल और एयरस्पेस की अनुमति दे दी है।