बहन ने ली भाई की जान

फरीदाबाद से चौंकाने वाला घर का सामने आया है जिसमें बहन अपने भाई का गला दबाकर उसकी जान ले ली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने मंगलवार को अपने 12 साल के भाई की हत्या कर डाली है। पीड़ित बच्चा 5वीं क्लास में पढ़ता था।

आरोपी बहन ने बताया कि माता-पिता और परिजन भाई को ज्यादा प्रेम करते थे

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी बहन को लगता था कि उसके माता-पिता और परिजन भाई को ज्यादा प्रेम करते हैं। उसने बताया कि दिन भर फोन भाई के पास रहता है और जब वह मांगती है तो उसे डांट दिया जाता है।

पुलिस के जांच के मुताबिक बच्चों के माता-पिता फरीदाबाद की अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। दोनों बच्चे अपने दादा दादी के पास रहते थे। करीब 10- 15 दिन पहले वह अपने माता-पिता के पास आए थे।

मंगलवार को माता-पिता जब ड्यूटी से घर लौटे तो भीड़ देखकर उन्हें कुछ समझ नहीं आया। बाद में पता चला कि उनके बेटे के साथ यह घटना हो गई है। पता चला कि लड़की के फोन मांगने के बावजूद भी जब उसे फोन नहीं मिला तो उसने भाई की गला दबाकर हत्या कर दी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>