कोर्ट ने 6 लोगों को एक साल जेल की सजा सुनाई है

दुबई कोर्ट ने 6 लोगों को एक साल जेल की सजा सुनाई है। आरोप है कि उन्होंने एक निवासी को किडनैप कर उसके साथ बदसलूकी की। आरोपियों ने Dh200,000 लौटने के लिए पीड़ित पर दवाब बनाया था। बाद में आरोपियों ने उसे किडनैप कर लिया।

पीड़ित को चाय पर Al Mutaina इलाके में बुलाया गया था। उसके साथ बदसलूकी की गई और पांच दिन के लिए रूम में बंद कर दिया। उससे यह भी कहा गया कि अपने परिवार से 50 हजार दिरहम लाकर दे।

पीड़ित के दोस्त को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद उसने पुलिस को तुरंत बताया

बाद मे परिवार वालों ने पीड़ित के दोस्त को इस बात की जानकारी दी जिसके बाद उसने पुलिस को तुरंत बताया। दुबई पुलिस वहां पहुंचकर पीड़ित को बचा लिया। बाद में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जिसके कारण उन्हें एक साल जेल की सजा दी गई है। जेल के बाद उन्हें देश निकाला की सजा दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।