Skoda Kushaq Elegance Edition: स्कोडा कंपनी ने भारत के अंदर अपनी कुशाक एसयूवी गाड़ी पर बेस्ड नया स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन का नाम इलैगंस एडिशन (Elegance Edition) है, ये स्पेशल एडिशन 1.5 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ अवेलेबल किया जाएगा और इसमें डीप ब्लैक एक्सटीरियर कलर मिलेगा।

Skoda Kushaq Elegance Edition

Skoda Kushaq Elegance Edition: मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

इस स्पेशल एडिशन के एक्सटीरियर में आल-न्यू डीप ब्लैक कलर के साथ जो दूसरे एक्सटीरियर हाईलाइट है, उनमें क्रोम गार्निशिंग इंक्लूड है जो कि दरवाजे और ग्रिल पर दी गई है और साथ ही में इलैगंस का एंबलम भी दिया गया है पिलर पर और पैडल लैम्प्स पर भी और 17 इंच के वेगा डुएल टोन अलॉय व्हील मिलेंगे।

Skoda Kushaq Elegance Edition

इंटीरियर में मिलेंगे ये फीचर्स

इस स्पेशल एडिशन के इंटीरियर में 10 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसमें वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी दी गई है। इसके साथ ही 6 स्पीकर का सेटअप मिलेगा सबवूफर के साथ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, पॉवर्ड फ्रंट सीट, इल्यूमिनेटेड फुटवेल एरिया और इलैगंस का बैज मिलेगा स्टीयरिंग व्हील पर।

Skoda Kushaq Elegance Edition

कीमत इतने लाख रुपए से है शुरू

मेकैनिकली इस स्पेशल एडिशन में जो पेट्रोल इंजन ऑफर किया गया है वह 6-स्पीड मैनुअल और DSG गियरबॉक्स के साथ लिंक होगा। साथ ही में यह इंजन 148bhp की पावर और 250Nm का पिक टॉर्क जनरेट करेगा। इस स्पेशल एडिशन के मैनुअल वेरिएंट की कीमत 18.31 लाख रुपए से शुरू है और DSG वेरिएंट की कीमत 19.51 लाख रुपए से शुरू है।