शेयर बाजार में गिरावट के बाद अब रिकवरी देखने को मिल रही है। खास बात ये है कि इस रिकवरी में कई मिड-कैप स्टॉक्स भी हिस्सा ले रहे हैं। यानी, मिड-कैप स्टॉक्स को अब नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता।

लेकिन सावधानी ज़रूरी है

अभी भी पूंजी लगाने से पहले थोड़ा सतर्क रहना सही रहेगा। क्यों? क्योंकि अभी जो गिरावट हुई है, उसके बाद भी शेयरों के वैल्यूएशन सस्ते नहीं कहे जा सकते।

अब चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे आने वाले हैं। अगर इन नतीजों में भी बाज़ार की उम्मीद से कम प्रदर्शन रहा, तो एक और बिकवाली (selling pressure) का दौर शुरू हो सकता है।

मार्च का दबाव और अप्रैल की डेडलाइन

मार्च में वैसे ही लिक्विडिटी का दबाव देखने को मिलता है। इस बार एक और फैक्टर है — 2 अप्रैल की रेसिप्रोकल टैरिफ़ डेडलाइन। इसका असर कुछ सेक्टर्स पर अलग से देखने को मिल सकता है।

फार्मा में हलचल क्यों?

आज फार्मा स्टॉक्स में तेज़ी देखने को मिली। शायद बाजार को ये संकेत मिल गया है कि अमेरिका और भारत के बीच चल रही बातचीत में फार्मा से जुड़े मुद्दे सुलझ गए हैं।

FMCG कंपनियों के लिए मुश्किल दौर

अब बात FMCG सेक्टर की।

  • शुगर, पाम ऑयल जैसे कच्चे माल के दाम काफी बढ़े हुए हैं।
  • इतनी कॉम्पिटिशन में कंपनियों के लिए दाम बढ़ाना आसान नहीं है।
  • ऐसे में मुनाफे (margin) पर असर पड़ सकता है।
  • हां, टॉपलाइन यानी बिक्री का आंकड़ा बेहतर आ सकता है, लेकिन प्रॉफिट मार्जिन में दबाव रहेगा।

 

इन बातों को ध्यान रखें:

  • बाजार में वोलैटिलिटी बनी रहेगी।
  • इस उतार-चढ़ाव को मौके की तरह लीजिए।
  • गिरावट में अच्छे स्टॉक्स खरीदिए और लॉन्ग टर्म नजरिए से रखिए।
  • हमेशा कंपनी के बिजनेस मॉडल पर ध्यान दीजिए। महंगा भी खरीदना पड़े तो खरीदिए, लेकिन कंपनी मजबूत होनी चाहिए।

 


हफ्ते के टॉप 5 स्टॉक्स — (डेटा स्रोत: Refinitiv, 17 मार्च 2025)

कंपनी का नाम लेटेस्ट स्टॉक स्कोर 1 हफ्ते पहले 1 महीने पहले रिकमंडेशन एनालिस्ट की संख्या अनुमानित अपसाइड % संस्थागत हिस्सेदारी (%) मार्केट कैप मार्केट कैप (₹ करोड़)
TCI Express 6 5 4 Buy 10 42% 10.1 Small 2,483
Fiem Industries 10 9 8 Buy 2 38% 5.5 Small 3,477
Varroc Engineering 5 4 3 Hold 5 36% 14.2 Mid 6,305
CCL Products (India) 7 6 5 Buy 11 35% 26.1 Mid 7,600
Suprajit Engineering 7 5 4 Buy 8 27% 22.3 Mid 5,440