हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एसी कोच में सांप को चलते हुए देखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में सभी यात्रियों के होश उड़ गए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि क्या करना चाहिए।

जबलपुर-मुंबई गरीब रथ की है यह घटना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घटना जबलपुर-मुंबई गरीब रथ की है। इस वीडियो में सांप को सीट से झूलते हुए देखा जा सकता है। लोगों के द्वारा किसी भी तरह के छेड़छाड़ ना करने की सलाह दी जा रही है। इन्हीं में से एक यात्री के द्वारा वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है। सांप को देखते ही सभी लोग डर गए।

एक यात्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि लिखा- ट्रेन में सांप! जबलपुर-मुंबई से जाने वाली गरीब रक्ष एक्सप्रेस की ट्रेन संख्या 12187 के AC कोच G17 में सांप आ गया। यात्रियों को दूसरे कोच में भेज कर G17 को लॉक कर दिया गया। लोगों की इसपर अपनी अपनी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

https://x.com/rajtoday/status/1837834177502216415?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1837834177502216415%7Ctwgr%5Ed39e79f2e85ca5ad7d5e70f8733f68fbf99756d9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-21355314343775069346.ampproject.net%2F2409061044000%2Fframe.html

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>