तेजी से वायरल हो जाती हैं फ्रॉड खबर

सोशल मीडिया पर आसानी से फ्रॉड खबरें वायरल हो जाती है जिसके करण कई बार लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। लोगों को सलाह दी जाती है कि अगर उनके पास किसी भी तरह का मैसेज आता है तो तुरंत आगे पहुंचाने के बजाय उसकी सत्यता की जांच जरुर कर लें। 

खासकर पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़ी कई तरह की परेशानियों के कारण आरोपियों के लिए लोगों का निशाना बनाना आसान हो जाता है।

पैन कार्ड ब्लॉक करने का मैसेज

सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपना पैन कार्ड 24 घंटे के अंदर अपडेट नहीं करता है तो उसका इंडिया पोस्ट अकाउंट बंद कर दिया जाएगा।

ग्राहकों को यह मैसेज देखने के बाद डर सता रहा है कि कहीं उनका India Post Payments bank account बंद न हो जाए। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी दिया गया है जिसमें क्लिक करने के बाद अपडेट करने की सलाह दी गई है।

क्या है सच्चाई?

पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस खबर को गलत पाया है। ध्यान रखें कि यह मैसेज फेक है और लोगों को फंसान के लिए यह मैसेज किया जा रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>