1 मार्च से लागू होगा नया नियम, सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद तुरंत होगी कार्यवाही

Lov Singh29 January 20231 min read29 viewsIndia

जल्द ही बदल जायेगा नियम

1 मार्च 2023 से Facebook, Instagram और Twitter जैसे सोशल मीडिया पर काम का तरीका बदल जायेगा। सोशल मीडिया पर कंटेंट समेत कई तरीकों को लेकर लोगों के मन में शिकायत रहती हैं। पहले तो उन्हें समझ नहीं आता कि उसकी शिकायत कहां करें, बाद में शिकायत के बाद उस पर क्या कार्यवाही हुई इसका कोई ट्रैक नहीं मिलता है। ऐसे में सरकार की तरफ से इस बाबत कदम उठाया गया है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

शिकायतों पर तुरंत की जाएगी कार्यवाही

बताते चलें कि केंद्र सरकार ने तीन शिकायत अपीलीय समितियां (GAC) बनाया है जो लोगों की शिकायतों पर काम करेगी। यह समिति 1 मार्च 2023 से काम करना शुरू कर देगी। सोशल मीडिया यूजर्स की शिकायत का निपटारा ऑनलाइन ही किया जाएगा और वह पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया होगी।

यह समिति कैसे करेगी काम?

सोशल मीडिया यूजर्स अगर किसी तरह की शिकायत दर्ज कराता है 30 दिनों के अंदर उसके निपटारे की कोशिश की जाएगी। शिकायत के निपटारे के लिए तीन समितियां बनाई जाएंगी। अगर गलती साबित होती है तो तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

 

Share:

Comments

Leave a comment