कई लोग बन चुके करोड़पति

सत्ता लगाकर या लॉटरी में करोड़ों रुपए जीत लेना एक तरह से किस्मत का ही खेल लगता है। इसमें मेहनत की आवश्यकता नहीं होती है। कई लोगों का यह शौक होता है और वह बार-बार हारने के बावजूद भी पैसे लगाना नहीं छोड़ते हैं। कई लोगों को पहली ही बार में करोड़पति बनने का मौका मिल जाता है तो कई लोग काफी सालों के बाद भी खाली हाथ रह जाते हैं।

Dream11 पर टीम बनाकर कई लोग करोड़पति बन चुके हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के सोनू सामंत की भी किस्मत बदल गई है। सोनू रातों-रात करोड़ों के मालिक बन गए हैं।

ड्रीम 11 पर बनाते थे टीम

तुर्गोली गांव निवासी सोनू भारतीय सेना में काम करते हैं। ड्रीम 11 पर टीम बनाकर वह खेला करते थे। उनकी बनाई गई टीम को पहला स्थान मिला। इसके बाद उनकी किस्मत मानों बदल गई और उन्होंने दो करोड़ रुपए जीत लिए। सोनू की इस जीत पर उनके घरवाले काफी खुश हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>