सऊदी अरब में भारतीय दूतावास रियाद में कुछ नई नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अपने नोटिफिकेशन में जारी कर सऊदी अरब में उन सारे लोगों से आवेदन मांगा है जो मूल रूप से भारतीय हैं और उनके पास एक वैध इकामा मौजूद है.

Image

नौकरी के बारे में अधिक जानकारी देते हुए भारतीय दूतावास रियाद ने कहा है कि इस का पेआउट अर्थात सैलरी 3000 सऊदी रियाल होगा. यह नौकरी शॉर्ट टर्म क्लर्क की है. इसके लिए निम्नलिखित योग्यताएं मांगी गई हैं.

 

  • आवेदनकर्ता किसी भी रिकॉग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए और उसका सर्टिफिकेट किसी भी सरकारी अफसर या अन्य संस्थानों के द्वारा अटेस्ट किया हुआ होना चाहिए.
  • आवेदन करने वाले के पास अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषाओं में जानकारी होनी चाहिए
  • आवेदन करने वाले की कंप्यूटर की जानकारी और अच्छी टाइपिंग अंग्रेजी में होनी चाहिए
  • आवेदन करने वाले की उम्र 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

 

ऐसे होगा सिलेक्शन.

सारे आवेदन करने वाले लोगों की पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी फिर उनकी लिखित परीक्षाएं ली जाएंगे तत्पश्चात एक कमेटी के द्वारा उनके साक्षात्कार किए जाएंगे और उसके बाद उन्हें नौकरी दी जाएगी. नौकरी के लिए फॉर्म इंडियन एंबेसी रियाद के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है.

Image

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।