सऊदी अरब के क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के कार्यालय के डायरेक्टर ने एक ट्विटर पर फोटो जारी करते हुए जानकारी दिया है कि सऊदी अरब कतर और संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख लोगों की मुलाकात लाल सागर में शुक्रवार को हुई है.

इस मुलाकात में तीनों देशों के बीच संबंधों को और आगे ले जाने के लिए वार्तालाप की गई है. इसमें एक दूसरे देश के प्रति सहयोग को और बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है.

 

आपको ज्ञात होगा कि लंबे समय से कतर का बाय काट सऊदी अरब ने किया था जिसके बाद इसी साल कतर के साथ मैत्री संबंध शुरू किए गए थे. इस संबंध के शुरुआत के बाद क्रॉउन प्रिंस की मुलाकात कतर के प्रमुख से होना संबंधों को और आगे ले जाने की ओर इशारा करता है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।