सऊदी अरब में 29 जून का कोरोना अपडेट जारी कर दिया गया है। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में किंगडम में 3,943 नए मामले सामने आये हैं।

वहीं 2,363 कोरोना संक्रमित मरीजों ने रिकवर किया है।  इसके अलावा सऊदी में आज की रिपोर्ट के अनुसार 48 नई मौतें भी हुई हैं। 8 मरीजों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। देश में 45,104 नए कोरोना टेस्ट किये गए हैं।

अगर शहरी स्तर पर कोरोना मामलों को देखा जाये तो आज अल हुफुफ़ में 433, रियाद में 363, दम्मम में 357, मक्का में  263, अल क़तीफ में  219 और जेद्दा में 212 नए मामलें सामने आये हैं।GulfHindi.com

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment