सऊदी अरब  कोरोनावायरस की वजह से नया  बिजनेस प्रोटोकॉल जारी किया है और कई सेक्टरों में लॉकडाउन की घोषणा किया है.  हालांकि सऊदी अरब ने शुरुआती दिए हुए जानकारी में कहा था कि या लॉकडाउन 10 दिनों के लिए रहेगा.

 सऊदी अरब से मिल रही नई जानकारी के अनुसार आंतरिक मंत्रालय ने इस लॉकडाउन को कम से कम 30 दिनों तक के लिए लागू करने का फैसला किया है और कहा है कि जरूरत पड़ने पर इसे और भी आगे बढ़ाया जा सकता है.

 

 सऊदी गैजेट में  छपी खबर के अनुसार शादियां कारपोरेट मीटिंग बैंक्विट हॉल और अन्य वेडिंग हॉल इत्यादि भी अगले 30 दिनों तक के लिए बंद रहेंगे और सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय के समीक्षा के बाद ही नए तारीख पर खुलेंगे.

 सऊदी अरब ने फ्लाइट के ऊपर पहले से ही 20 देशों के लिए प्रतिबंध लगा रखा है हालांकि फ्लाइट संचालन के ऊपर कब तक प्रतिबंध है इसकी कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है.

 

सऊदी अरब के बाजारों में  सऊदी अरब की सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी और पुलिस घूमना शुरू कर चुके हैं और मानकों का पालन ना करने वाले लोगों पर एक्शन भी होना शुरू हो गया है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।