सऊदी में अरब में सोना की खरीदारी इन दिनों बढ़ गई है। ज्यादा संख्या में लोग सोना खरीद रहे है।  इसके अलावा अप्‍लायंसेस और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आइटम्‍स की खरीदने की भी होड़ मच गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि सऊदी में सोना, अप्‍लायंसेस और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आइटम्‍स के सहित कई वस्तुएं महंगे होने वाले है।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सऊदी अरब में कभी भी बेसिक सामानों पर तीन गुना टैक्स बढ़ाया जा सकता है।  क्योंकि सरकार को कोरोना वायरस के वजह से काफी नुकसान पहुंचा है। कोरोना के वजह से कच्चे तेल की कीमत में भी काफी गिरावट आयी है।
सऊदी सरकार कोरोना के कारण हुए आर्थिक नुसकान की भरपाई के लिए सोना और इलेक्ट्रॉनिक सहित कई चीजों पर टैक्स को बढ़ाना चाहती है। कुछ सामानों पर सऊदी में वैल्‍यु एडेड टैक्‍स (VAT) 15 फीसदी किये जाने का विचार हो रहा है।
सऊदी अरब के पिछले तीन महीने में कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण राज्य के राजस्व में सबसे खराब आर्थिक गिरावट आई है।  हाल के महीनों में गैर-खाद्य पदार्थों की कम मांग और ईंधन की कीमतों में कमी के कारण मुद्रास्फीति लगभग 1 प्रतिशत तक कम हो गई, लेकिन कुछ विश्लेषकों ने वैट में वृद्धि के कारण जुलाई में साल-दर-साल 6 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद की।

 

GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।