अभी अभी सऊदी अरब के मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक अच्छी और सुखद खबर प्रवासी नागरिकों के लिए आई है.

बांग्लादेश की हवाई सेवा प्रदान करने वाली कंपनी विमान सऊदी अरब के लिए यात्राएं 29 मई से शुरू कर देगा और इस खबर की पुष्टि बांग्लादेश के लोकल मीडिया रिपोर्ट ने भी की है.

सेवाएं प्रदान करने वाली हवाई यात्रा कंपनी ने कहा है कि यह सेवाएं इसलिए हम शुरू कर पा रहे हैं क्योंकि सऊदी अरब में हमारा होटल क्वॉरेंटाइन फैसिलिटी के लिए एग्रीमेंट हो गया है और इसमें अब आगे किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी.  सेवा प्रदान करने वाले हवाई यात्रा कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर और पब्लिक रिलेशनशिप ऑफीसर ने रविवार को देर रात इस बात की जानकारी सार्वजनिक किया है.

Bangladeshi airlines look to take advantage of Qatar crisis | Dhaka Tribune

बांग्लादेश से सऊदी अरब की यात्रा करने की चाहत रखने वाले प्रवासी सेल्स काउंटर से संपर्क कर सकते हैं जिसमें उन्हें टिकट के साथ-साथ होटल  क्वॉरेंटाइन पैकेज भी लेना होगा.

सऊदी अरब की यात्रा करने से पहले बोर्डिंग के दौरान सारे यात्रियों के टिकट के साथ-साथ क्वॉरेंटाइन पैकेज भी चेक किए जाएंगे.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।