मशहूर Vlogger Sourabh Joshi ने हाल ही में अपनी कार के माइलेज को लेकर एक गलत जानकारी शेयर की थी, जिससे सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई। उन्होंने दावा किया था कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उनकी कार का माइलेज 17 kmpl से घटकर सीधा 5 kmpl पर आ गया है। इस दावे के वायरल होने के बाद काफी लोग इसे लेकर चिंतित हो गए थे और कई न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स ने भी इस खबर को दिखाया था।
इंजन में निकली खराबी
विवाद बढ़ने के बाद Sourabh Joshi ने अपने वीडियो से उस हिस्से को हटा दिया और पूरी सच्चाई का पता लगाने के लिए Mercedes के सर्विस सेंटर का रुख किया। वहां जांच के दौरान पता चला कि माइलेज कम होने की असली वजह E20 पेट्रोल नहीं, बल्कि कार के इंजन में आई एक तकनीकी खराबी थी।
अपनी गलती स्वीकार करते हुए उन्होंने एक नया बयान जारी किया है। Joshi ने कहा कि उन्होंने सर्विस सेंटर में जाकर पूरी जानकारी ली है और उन्हें पता चला कि माइलेज कम होने का कारण इंजन का डिफेक्ट था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी भी तरह की गलत जानकारी फैलाना नहीं था और इस गलतफहमी के लिए उन्होंने माफी भी मांगी है।
