जाने इस अजीब रेस्टोरेंट के बारे में 

भारत में अगर आप रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो न जाने कितनी बार वेटर को बुलाते हैं। वह अपना फर्ज समझ कर हमारे पास उतनी बार आते भी हैं और हमारी बातों को सुनते भी हैं। उनका निवारण भी करते हैं। वो चाहे या न चाहे उन्हें हमारी मदद करनी पड़ती है। लेकिन इस दुनिया में ऐसा रेस्टोरेंट भी मौजूद है जहां पर बार-बार वेटर को बुलाकर परेशान नहीं किया जा सकता है। ऐसा रेस्टोरेंट स्पेन में है, जहां वेटर को बुलाने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

वेटर को बुलाने में छूट जाते हैं पसीने

बताते चलें कि स्पेन के नॉर्थवेस्ट में द इंपीरियल बार (The Imperial Bar) नामक रेस्टोरेंट है जहां कोई भी ग्राहक वेटर को बार बार बुलाने की गलती नहीं करता है। जी हां, यह आम रेस्टोरेंट की तरह नहीं है जहां आप हजार बार छोटी छोटी बातो के लिए वेटर को बुला लें।

क्या होगा अगर बार बार वेटर को बुलाएंगे

आप तो क्या कोई भी यहां वेटर को बार बार बुलाने की गलती नहीं करता है। यहां पर अगर कोई बार बार वेटर को बुलाएगा तो उसका बिल बढ़ा दिया जाता है। वेटर की हर ट्रिप के लिए अलग से चार्ज जोड़ा जाता है और बिल बढ़ जाता है। एक ग्राहक ने अपना यह दुखड़ा ट्वीट कर बताया है, जिसे रेस्टोरेंट के बारे में यह पता नहीं था।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।