पूरी खबर एक नजर,

  • हज सीजन के लिए स्पेशल फ्लाइट
  • हज यात्रियों की संख्या बढ़ी

स्पेशल विमानों का संचालन

Emirates एयरलाइन ने आने वाले हज सीजन के लिए नई घोषणा की है। बताया गया है कि जेद्दा और मदीना के लिए स्पेशल संचालन किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। जेद्दा के लिए 31 अधिक विमानों की सेवा दी जाएगी।

कोरोना के बाद मिली है अनुमति

बताते चलें कि कोरोना वायरस के बाद सऊदी ने तीर्थयात्रियों को फिर से हज करने की अनुमति दी है जिसका फायदा ज्यादा से ज्यादा लोग उठाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया, तुर्की, UAE आदि देशों में हज यात्रा की मांग अधिक है।

बताया गया है कि स्पेशल हज एयरपोर्ट टीम को भी तैयार किया गया है जो तीर्थयात्रियों की मदद करेंगे। यात्रा की यात्रा के लिए स्पेशल अरेंजमेंट भी किए गए हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।