कामगारों के लिए की गई घोषणा

संयुक्त अरब अमीरात में कामगारों के लिए एक नई घोषणा की गई है जिसमें बताया गया है कि एक बेकरी की तरफ से कामगारों को स्पेशल गिफ्ट दिया जाएगा। दरअसल यह पहल Mister Baker, एक homegrown bakery की तरफ से शुरू की गई है जिसकी मदद से डिलीवरी राइडर्स की जन्मदिन मनाने की बात कही गई है। यह कहा गया है कि अगर कोई डिलीवरी राइडर इस स्पेशल दिन पर बेकरी पहुंचता है तो उसके लिए स्पेशल बर्थडे पैकेज की सुविधा उपलब्ध होगी।

डिलीवरी राइडर कामगारों ने की पहल की सराहना

बताते चलें कि डिलीवरी राइडर कामगारों ने इस बात की सराहना की है कि बेकरी की तरफ से यह बेहद ही खूबसूरत पहल शुरू की गई है। शारजाह में काम करने वाले डिलीवरी राइडर्स ने कहा है कि वह लोगों का जन्मदिन पर हमेशा केक डिलीवर करते हैं लेकिन अपना जन्मदिन पिछले 3 सालों से नहीं मनाया है। लेकिन इस साल 23 दिसंबर को वह अपना जन्मदिन अच्छी तरह से मानने वाले हैं।

कई कामगारों ने यह भी कहा है कि उन्हें तो याद भी नहीं की पिछली बार अपना जन्मदिन कब मनाया था। लेकिन इस पहल की मदद से उनके जीवन में नई रोशनी मिलेगी।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>