स्पाइसजेट की उड़ानों की संख्या को लिमिट

यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर DGCA ने स्पाइसजेट की उड़ानों की संख्या को लिमिट कर दिया था। इस बाबत डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) का नया बयान सामने आया है जिसमें कहा गया है कि यह नियम अभी फिलहाल लागू ही रहेगा।

‘अतिरिक्‍त सावधानी’ के तौर पर इस पाबंदी को बढ़ा दिया गया था

बताते चलें कि ‘अतिरिक्‍त सावधानी’ के तौर पर इस पाबंदी को बढ़ा दिया गया है। जाहिर सी बात है, लगातार हो रहे सुरक्षा में कोताही को लेकर इस तरह का फैसला सामान्य है। SpiceJet को जुलाई में स्वीकृत उड़ानों में से अधिकतम 50 फीसदी तक को ही संचालन की अनुमति दी गई थी।

अब इस लिमिट को और बढ़ा दिया गया है और कहा गया है कि यह नियम 29 अक्टूबर 2022 तक लागू रहेगा। यानी कि 29 अक्टूबर तक केवल 50 फ़ीसदी उड़ानों के संचालन की अनुमति है।