निजी क्षेत्र की विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट यात्रियों से यात्रा से पांच दिन पहले तक टिकट की तरीख या समय में कराये परिवर्तनों के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी। पहले यह छूट कम से कम सात दिन पहले कराए गए फेरबदल पर थी।

Spicejet

स्पाइसजेट ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा है कि नयी पेशकश के तहत 17 अप्रैल से 15 मई के बीच सीधी घरेलू उड़ानों की यात्रा के लिए 17 अप्रैल से 10 मई के बीच टिकट बुक कराने वाले यात्री एक बार शुल्क में छूट ले सकते हैं।

महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे जगहों पर कविड-19 संक्रमण के कारण आंशिक या पूर्ण लाकडाउन लागू हो रहे है। एयरलाइने नहीं चाहती है कि यात्रियों को इसके कारण टिकट रद्द करना पड़े। इसी लिए वे यात्रा की तारीख और समय में नि:शुल्क परिवर्तन कराने की छूट प्रस्तुत कर रही हैं।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।