कम कीमत में खरीद सकते हैं फ्लाइट टिकट

हवाई यात्रा के इच्छुक यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारत में एयरलाइन की तरफ से यात्रियों के लिए काफी कम कीमत में यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। SpiceJet की तरफ से स्पेशल इनक्रेडिबल इंडिपेंडेंस डे सेल (special Incredible Independence Day sale) की घोषणा की जिसमें बेहद कम कीमत में टिकट खरीदने का मौका मिल रहा है।

कब तक चलेगी यह सेल?

बताते चलें कि यह सेल आज से शुरू हो रही है जो कि 20 अगस्त तक चलने वाली है। कंपनी 2,000 रुपये तक के फ्री फ्लाइट वाउचर 15 रुपये में प्रीफर्ड सीट सेलेक्शन के साथ कम कीमत में टिकट का ऑफर यात्रियों के लिए रोमांचकारी साबित हो सकता है। अगर आप इस सेल का लाभ उठाना चाहते हैं तो 20 अगस्त टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

मुंबई-गोवा, जम्मू-श्रीनगर, गोवा-मुंबई, गुवाहाटी-बागडोगरा, चेन्नई-हैदराबाद जैसे पॉपुलर डोमेस्टिक रूट्स पर मात्र 1515 रुपये में फ्लाइट टिकट की सेवा दी जा रही है।

कब तक इन टिकट पर पर कर सकते हैं यात्रा?

सेल के दौरान बुक किए गए टिकट पर 15 अगस्त से लेकर अगले साल 30 मार्च, 2024 तक यात्रा कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>