पूरी खबर एक नज़र,

  • ओमान ने अपने नागरिकों को श्रीलंका नहीं जाने की सलाह दी
  • सुरक्षा कारण है जिम्मेदार 

अपने नागरिकों को श्रीलंका नहीं जाने की सलाह दी है

ओमान में विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को श्रीलंका नहीं जाने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा है कि बिना किसी आवश्यक कारण के श्रीलंका जाने की प्लानिंग न करें। कहा गया है कि श्री लंका में सुरक्षा स्थिति ठीक न होने के कारण इस तरह की अपील की गई है।

बिना किसी आवश्यकता के श्रीलंका जाना सही नहीं है

बताते चलें कि मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति के अनुसार नागरिकों को श्रीलंका नहीं जाना चाहिए। कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए बिना किसी आवश्यकता के श्रीलंका जाना सही नहीं है।