हवाई आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। Star Air के द्वारा कई स्थानों के लिए विमान के संचालन में रोक की बात कही गई है। कहा गया है कि एयरलाइन के द्वारा तीन मुख्य मार्ग के टिकट बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। इस कारण का यात्रियों को यात्रा में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
किन रूट पर लगाई गई है रोक?
बताते चलें कि एयरलाइन के द्वारा Belagavi-Tirupati, Belagavi-Nagpur, और Belagavi-Bengaluru रूट पर रोक लगाई गई है। इससे पहले भी एयरलाइन के द्वारा कई मुख्य मार्ग पर फ्लाइट संचालन पर रोक लगाई गई है। जैसे कि Belagavi-Jodhpur, Belagavi-Indore, Belagavi-Surat, और Belagavi-Nashik जैसे रूट पर यात्रियों को अब सेवा नहीं दी जा रही है।
एयरलाइन के इस फैसले से कई यात्री नाराज हो गए हैं। वही स्टार एयर के आधिकारिक वेबसाइट से यह पता चला है कि जिस रूट को कैंसिल किया गया है वहां से लिए फ्लाइट टिकट बुकिंग पर भी रोक लगा दी गई है।