सऊदी अरब की सबसे बड़ी डिजिटल कंपनी Saudi Telecom Company (stc) ने नौकरी के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आपने ग्रेजुएशन या उससे ऊपर की डिग्री ली है, तो आप इस मौके का फायदा उठा सकते हैं। कंपनी अलग-अलग विभागों में प्रोफेशनल्स की भर्ती कर रही है ताकि अपनी टीम को और मजबूत बनाया जा सके।
इन पदों के लिए हो रही है भर्ती
कंपनी ने कई अलग-अलग क्षेत्रों में वैकेंसी निकाली हैं। इसमें मुख्य रूप से सेल, ह्यूमन रिसोर्स (HR), प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कानून, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, फाइनेंस, मार्केटिंग और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विभाग शामिल हैं।
2026 के लिए सऊदी अरब और बहरीन में कुछ खास पदों जैसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर और सीनियर बिजनेस डेवलपमेंट एनालिस्ट के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। साथ ही, कंपनी IoT, साइबर सिक्योरिटी और डेटा साइंस जैसे रणनीतिक क्षेत्रों के लिए भी टैलेंट की तलाश कर रही है।
फ्रेशर्स और अनुभवी लोगों के लिए प्रोग्राम
stc ने नए ग्रेजुएट्स के लिए Talent Incubation Program (TIP) शुरू किया है। यह प्रोग्राम उन सऊदी ग्रेजुएट्स के लिए है जिनका अनुभव एक साल से कम है और जो अपने करियर की तेजी से शुरुआत करना चाहते हैं। इसके अलावा, खास स्किल्स वाले लोगों के लिए Specialist Development Program (SDP) भी चलाया जा रहा है।
आवेदन करने का तरीका
इच्छुक उम्मीदवार कंपनी के आधिकारिक करियर पोर्टल (stc Careers portal) पर जाकर अपनी पूरी प्रोफाइल बना सकते हैं। आवेदन के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Easy Apply’ का विकल्प भी दिया गया है। इसके अलावा, उम्मीदवार LinkedIn के जरिए भी कंपनी और उसके सहयोगियों से जुड़कर नई नौकरियों की जानकारी ले सकते हैं।
कंपनी के बारे में
stc मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका की सबसे बड़ी डिजिटल कंपनी है। इसका कामकाज सिर्फ टेलीकॉम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह stc Bank, stc pay, साइबर सिक्योरिटी कंपनी sirar और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसे डिजिटल समाधान भी प्रदान करती है।
