मेहनत के आगे सब कुछ है संभव

करोड़पति बनने की ख्वाहिश हर व्यक्ति के मन में होती है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास दौलत शोहरत हो। कुछ लोग इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं तो कुछ लोग लॉटरी की टिकट खरीद कर किस्मत बदलने का इंतजार करते हैं।

कोई भी इंसान अगर ऐसी जिंदगी की ख्वाहिश रखता है जिसमें वह केवल अपनी ही शर्तों पर जी सके तो इसके लिए उसे मेहनत से नहीं घबराना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों को सौभाग्य का साथ मिलता वह अपनी लगन के आगे उसे झुकने पर मजबूर कर देते हैं।

छात्रों को करता है प्रेरित

करोड़पति बनने की यह कहानी डेनिस बार्न्स (Dennis Barnes) की है। वह अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स स्‍थ‍ित हाईस्‍कूल के छात्र हैं और उन्हें 09 मिलियन डॉलर यानी 73.65 करोड़ रुपये स्‍कॉलरश‍िप मिल रही है। उन्हें 130 से अधिक कॉलेजों से 8.7 मिलियन डॉलर की स्‍कॉलरश‍िप की पेशकश की गई थी।

दरअसल, उन्होंने GPA में 4.98 स्कोर किया था और यही कारण है कि उन्हें इतनी उपलब्धि मिल रही है। Dennis कई भाषाओं के ज्ञाता भी हैं जिनका नाम ग‍िनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जायेगा।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>