लाखों करोड़ों जीतने वाले लोगों की किस्मत पल में बदल देती है जिंदगी

Dream11 पर टीम बनाकर लाखों करोड़ों जीतने वाले लोगों की किस्मत वाकई में खूबसूरत होती है। एक पल में ही उनकी किस्मत बदल जाती है। लेकिन कई बार ऐसी भी घटनाएं सामने आती हैं जो चौकाने वाली होती है। महाराष्ट्र में पुणे से ऐसी ही जिसमें एक सब इंस्पेक्टर का ऑनलाइन फैंटेसी एप Dream11 पर टीम बनाकर गेम खेलना और डेढ़ करोड़ रुपया जीतना भारी पड़ गया।

बताते चलें कि पिंपरी चिंचवड़ में तैनात सब इंस्पेक्टर सोमनाथ झेंडे ने Dream11 पर टीम बनाकर डेढ़ करोड़ जीत लिया है। वह पिछले तीन महीने से इसमें टीम बनाकर खेल रहे हैं। इसी तरह बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में टीम बनाकर वह खेल रहे थे।

जीत लिया डेढ़ करोड़ रुपया

बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच हुए मैच में टीम बनाकर खेले गए मैच के दौरान उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपया जीत लिया है। जीत के बाद सभी खुश हुए। परिवार वाले खुशी से झूमे लगें।

भेजा गया नोटिस

लेकिन उनकी यह खुशी ने अपने साथ तकलीफ भी लेकर आई है। दरअसल, उन्हें महकमे की तरफ से नोटिस भेज दिया गया है। उच्च अधिकारियों ने उनसे रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान यह जांच की जाएगी कि कहीं ड्यूटी के दौरान तो लॉटरी नहीं खेली गई है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>