FD के ब्याज दरों में बदलाव जारी, देखिए लिस्ट

बैंकों के द्वारा FD के ब्याज दरों में बदलाव किया जा रहा है। इसी लिस्ट में एक और बैंक शामिल हो गया है। 2 करोड़ से कम की फिक्स डिपॉजिट पर Suryoday Small Finance Bank(SFB) ने ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें December 21, 2022 से लागू हो चुकी है। 7 दिन से 10 साल की एफडी पर आम जनता को 4.00% से लेकर 6.00% और सीनियर सिटीजन को 4.50% से लेकर 6.50% तक के ब्याज दरों का लाभ दिया जा रहा है।

अभी फिलहाल Suryoday SFB बैंक 999 दिन की FD पर आम जनता को अधिकतम 8.51% और सीनियर सिटीजन को 8.76% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

इतना मिल रहा है फायदा 

बैंक 7 दिनों से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली 4.00% की ब्याज दर, 15 दिनों से 45 दिनों में परिपक्व होने पर 4.25% की ब्याज दर, 46 दिनों से 90 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.50% की ब्याज दर, 91 दिनों से 6 महीने में परिपक्व होने वालों पर 5.00% की ब्याज दर, 6 महीने से 9 महीने से अधिक की परिपक्वता वाली जमाओं पर 5.50% की ब्याज दर, 9 महीने से अधिक से 1 वर्ष से कम की परिपक्वता वाली जमाओं पर 6.00% की ब्याज दर, 1 साल से 1 साल 6 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 7.00% की ब्याज दर और 1 साल 6 महीने से 2 साल से अधिक की अवधि की एफडी पर 8.01% के ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

2 साल से 998 दिनों तक की जमा राशि पर 7.51% की ब्याज दर, 999 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 8.51% की ब्याज दर, 32 महीने 27 दिन से 3 साल में परिपक्व होने वाली जमाओं पर अब 7.25% की ब्याज दर, 3 साल से 5 साल तक की परिपक्वता वाली जमाओं पर अब 6.75% की ब्याज दर और 5 वर्ष से 10 वर्ष से अधिक की FD पर 6.00% की ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment