Suzlon को छोड़िये, इस कंपनी को मिला 201 Megawatt का नया ऑर्डर, कर्जमुक्त कंपनी energy कंपनी ने दिया 1 साल में 207 प्रतिशत रिटर्न.

Lov Singh8 August 20242 min read0 viewsFinance

Suzlon के समक्ष Wind Energy में काम करने वाली एक और बड़ी कंपनी ने बड़ा ऑर्डर अपने नाम किया है। अगर आप केवल Wind Energy में सुजलॉन को बतौर शेयर जान रहे हैं तो इस कंपनी के बारे में भी रिकॉर्ड जरूर रख ले क्योंकि यह कंपनी भी लगातार पिछले समय से मल्टीबैगर की रनिंग दौड़ रही है।

लगातार इस कंपनी को नए ऑर्डर भी मिल रहे हैं और पुराना ऑर्डर बुक भी काफी मजबूत हो चुका है। इतना ही नहीं इस कंपनी का कर्ज मुक्ति वाला कार्यक्रम भी हाल ही में हुआ है जिसके वजह से अब इस कंपनी पर किसी भी प्रकार का लोन नहीं है और डेट फ्री के श्रेणी में है।

Inox Wind Limited ने Integrum Energy Infrastructure Ltd. से 201 मेगावाट का बड़ा ऑर्डर प्राप्त किया है। इस ऑर्डर की घोषणा मंगलवार, 6 अगस्त 2024 को की गई।

क्या है ऑर्डर की डिटेल

BSE फाइलिंग के अनुसार, Inox Wind न केवल उपकरणों की सप्लाई करेगा बल्कि पोस्ट-कमिशनिंग मल्टी-ईयर ऑपरेशंस और मेंटेनेंस सेवाएं भी देगा। यह प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, और महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा।

कंपनियों के बीच मजबूत साझेदारी

यह ऑर्डर Integrum Energy से रिपीट बिजनेस को दर्शाता है, जो कि एक प्रमुख C&I प्लेयर है। इस साझेदारी को लेकर Inox Wind के सीईओ कैलाश ताराचंदानी और Integrum Energy के संस्थापक और सीईओ आनंद लाहोटी दोनों ने संतोष जताया।

पिछले महीने का ऑर्डर

जुलाई 2024 में, कंपनी ने 3-मेगावाट विंड टर्बाइन जेनरेटर के लिए 200 मेगावाट का ऑर्डर हासिल किया था। यह प्रोजेक्ट गुजरात और राजस्थान में फैलाया गया था, जिसके कारण Inox Wind के शेयर की कीमत में 6% से अधिक की वृद्धि हुई थी।

Share:

Comments

Leave a comment