मंत्रालय ने कोरोनावायरस अपडेट जारी कर दिया है

ओमान में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोनावायरस अपडेट जारी कर दिया है। मंत्रालय ने बताया है कि पिछले तीन दिनों में 944 नए संक्रमित मिले हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि 2925 संक्रमित ठीक हुए हैं और एक संक्रमित की मृत्यु हुई है।

ओमान में अब तक की कुल संक्रमित की संख्या 384818 तक पहुंच गई है। कुल 374799 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 4249 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

मास्क के नियम में मिली सहूलियत

कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनी सुप्रीम कमेटी ने ओमान वासियों को एक बहुत बड़ी राहत सुनाते हुए मास्क लगाने पर छूट की घोषणा की है। कहा गया है कि खुले स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं है। खुले स्थानों पर मास्क लगाना ऑप्शनल कर दिया गया है यानी कि मास्क लगाना पूरी तरह लोगों की मर्जी पर निर्भर है। लेकिन बंद स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।