मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और सुरक्षा खतरों को देखते हुए स्विट्जरलैंड ने 11 मार्च 2026 को ईरान की राजधानी तेहरान में अपना दूतावास अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। दूतावास के सभी विदेशी स्टाफ और राजदूत को सुरक्षित तरीके से देश से बाहर निकाल लिया गया है। स्विट्जरलैंड के विदेश विभाग ने साफ किया है कि जब तक सुरक्षा हालात सामान्य नहीं होते तब तक दूतावास बंद रहेगा।

🗞️: Israel-Iran War: इसराइल ने ईरान पर दागे 2500 बम, दुबई आने-जाने वाली फ्लाइट्स हुईं रद्द

दूतावास बंद होने का मुख्य कारण क्या है?

ईरान के आस-पास तेजी से बढ़ते सैन्य तनाव और हमलों के कारण यह कदम उठाया गया है। स्विस फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स (FDFA) ने ईरान के हालात को बेहद अस्थिर बताया है। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्विस राजदूत नादीन ओलिविएरी लोज़ानो और उनके पांच अन्य विदेशी स्टाफ सदस्यों को सड़क के रास्ते ईरान से बाहर निकाला गया। अब वे सुरक्षित सीमा पार कर चुके हैं। स्विट्जरलैंड ने अपने नागरिकों के लिए ‘डू नॉट ट्रैवल’ यानी यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है और जो नागरिक वहां हैं उन्हें जल्द से जल्द कमर्शियल फ्लाइट से निकलने को कहा है।

वीज़ा और अन्य सेवाओं पर क्या असर पड़ेगा?

दूतावास बंद होने से तेहरान में सभी तरह की वीज़ा और कांसुलर सेवाएं पूरी तरह से रोक दी गई हैं। इसका सीधा असर वहां से Visa अप्लाई करने वाले छात्रों और व्यापारियों पर पड़ेगा।

  • ईरानी छात्रों और व्यापारियों को अब Visa के लिए तुर्की के अंकारा या यूएई के Abu Dhabi जाना होगा।
  • करीब 700 से ज्यादा लोगों पर इसका तुरंत असर पड़ने का अनुमान है।
  • ईरान में बचे स्विस नागरिकों को मिलने वाली मदद भी अब बहुत सीमित हो गई है।

अमेरिका के काम पर क्या होगा असर?

ईरान में अमेरिका का अपना कोई दूतावास नहीं है और वहां अमेरिका के हितों का काम स्विट्जरलैंड का दूतावास ही देखता है। अब दूतावास बंद होने से वहां रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को भी परेशानी होगी। अमेरिका के जिन नागरिकों को मदद चाहिए उन्हें अब सीधे बर्न, स्विट्जरलैंड में मौजूद अमेरिकी दूतावास से संपर्क करना होगा। हालांकि स्विस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वे देश के बाहर से वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत का एक खुला रास्ता बनाए रखेंगे।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com