एक वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक डिलीवरी राइडर को ग्राहक का खाना खाते हुए देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि Talabat rider ने अपनी गाड़ी रोड के साइड में पार्क की है और ग्राहकों के आर्डर से खाना निकाल कर खा रहा है।

यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है साथ ही नगर पालिका से इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की गई है। ट्विटर यूजर ने कहा है कि उम्मीद है कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।

दुबई नगर पालिका ने की कार्यवाही

बताते चलें कि दुबई नगर पालिका ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए ट्विटर यूजर कल हमने वार किया है और इस मामले में आगे की जांच कर रहा है। वही इस वीडियो पर अन्य ग्राहकों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने कहा है कि कई बार इस संबंध में शिकायत की गई है लेकिन कोई भी कार्यवाही सामने नहीं आई है।

 

हालांकि यह बात सामने आई है कि यह वीडियो दुबई का ना होकर बल्कि बहरीन का है। Talabat Bahrain’s Instagram account ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है। आरोपी डिलीवरी राइडर को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। कहां गया है कि इस तरह की हरकतों पर कड़ी नजर बनी रहेगी और आरोपियों को सख्त सजा दी जाएगी।