कॉटन कैंडी को लेकर दी गई बड़ी अपडेट

Cotton Candy हर व्यक्ति को पसंद होता है। लेकिन इसी कॉटन कैंडी को लेकर एक नई जानकारी दी गई है जिसमें कहा गया है कि कॉटन कैंडी के सेल पर पाबंदी लगा दी गई है। तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने जनता के स्वास्थ्य के मद्देनजर यह बड़ा फैसला लिया है।

Cotton Candy पर क्यूं लगाई गई है पाबंदी?

दरअसल, तमिलनाडु में कॉटन कैंडी को लेकर एक चौकाने वाली टेस्ट रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि कॉटन कैंडी में ऐसे तत्व पाए गए हैं जिनसे कैंसर होता है। इसके बाद तमिलनाडु की डीएमके सरकार ने Cotton Candy पर पाबंदी लगा दी है। इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य मंत्री M Subramanian के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं।

इस रिपोर्ट में केवल कॉटन कैंडी ही नहीं बल्कि विभिन्न कलर वाली मिठाइयों में रोडामाइन-बी पाया गया है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बता दें कि पुडुचेरी में पहले से ही कॉटन कैंडी पर पाबंदी लागू है।