Strait of Hormuz में 26 जुलाई 2026 को एक तेल टैंकर में भीषण धमाका हुआ। ईरानी अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टैंकर समुद्री बारूदी सुरंग यानी mine strike की चपेट में आया था। अधिकारियों के मुताबिक, जहाज निर्धारित सुरक्षित समुद्री रास्तों का पालन नहीं कर रहा था और वह अपने रूट से भटक गया था। इस धमाके के साथ ही पिछले दो दिनों से जारी शांति का माहौल खत्म हो गया है।

ℹ: Saudi और Britain के बीच हुई अहम बातचीत, Red Sea में Houthi हमलों पर जताई कड़ी चिंता

ईरान की सख्त चेतावनी

इस घटना के बाद ईरानी अधिकारियों ने फिर से स्पष्ट किया कि जो भी जहाज Strait of Hormuz से गुजरेंगे, उन्हें ईरानी तट के पास तय किए गए रास्तों का ही उपयोग करना होगा। सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि कोई जहाज इन रास्तों से हटता है, तो वे उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेंगे। ओमान के पास के इलाकों और सेंट्रल ट्रैफिक स्कीम का इस्तेमाल करने पर भी खतरा जताया गया है क्योंकि वहां सुरंगों और हमलों का डर बना हुआ है।

ईरान के Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) का कहना है कि पिछले 24 घंटों में उन्होंने 6 जहाजों को अनधिकृत रूप से घुसने से रोका है और उन्हें चेतावनी देने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। वर्तमान में, ओमान अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए बातचीत में मदद कर रहा है, जबकि अमेरिका का नौसैनिक नाकाबंदी अभी भी जारी है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.