TATA Curvv SUV Sales Aimed: टाटा मोटर्स भारत में अपनी नई गाड़ी कर्व को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। ये गाड़ी भारत के अंदर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और होंडा एलीवेट वाले सेगमेंट में लॉन्च की जाएगी। इस अपकमिंग गाड़ी की हर महीने कितनी सेल होगी उसका भी खुलासा हो गया है।

TATA Curvv SUV Sales Aimed: प्रोडक्शन अप्रैल 2024 में शुरू हो जाएगी

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार इस गाड़ी की प्रोडक्शन अप्रैल 2024 में शुरू हो जाएगी और इसकी कीमत का खुलासा जून 2024 में होने की उम्मीद है और अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी के ICE मॉडल के 3,000 यूनिट और जो EV वाला मॉडल है उसके हर महीने 1 हजार यूनिट बनेंगे।

TATA Curvv EV

कीमत 10.50 लाख रुपए से शुरू?

टाटा मोटर्स कंपनी की ये अपकमिंग गाड़ी 5 सीटर सिटिंग लेआउट के साथ ऑफर की जाएगी। इस गाड़ी की कीमत 10.50 लाख रुपए से शुरू हो सकती है भारत के अंदर? इस गाड़ी में कई एडवांस्ड फीचर को ऑफर किया जाएगा, गाड़ी कई नए फीचर से भी लैस होगी।