Tata Motors SUV: फरवरी 2024 वाले महीने में भारत के अंदर टाटा मोटर्स ने हुंडई इंडिया कंपनी की गाड़ियों को सेल के मामले में पीछे छोड़ा है। पिछले महीने टाटा मोटर्स के भारत के अंदर 51,000 से ज्यादा यूनिट की बिक्री हुई है।

Tata Motors SUV: नेक्सन और पंच है शामिल

कंपनी की भारत में जो 2 बेस्ट सेलिंग एसयूवी है, उसमें टाटा नेक्सन और टाटा पंच शामिल है। इन दोनों गाड़ियों के मिलाकर के पिछले महीने भारत में टोटल 32,833 यूनिट की बिक्री हुई है। लोगों को यह दोनों गाड़ियां बहुत ज्यादा पसंद आई है।

Tata Motors SUV

टाटा पंच के मुख्य फीचर

Top 3 Cars, TATA Punch

टाटा पंच की प्राइस रेंज 6.15 लाख से लेकर 10.20 लाख के बीच में है। गाड़ी में 1199cc का दमदार इंजन मिलेगा। इसमें सेफ्टी के लिए बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें FWD ड्राइव टाइप भी दिया गया है। इसकी माइलेज 18 से 20 Kmpl बीच में है।

टाटा नेक्सन के मुख्य फीचर

New TATA Nexon Facelift

टाटा नेक्सन की प्राइस रेंज 8.15 लाख से लेकर 15.60 लाख के बीच में है। इसमे 1199cc से लेकर 1497cc का इंजन मिलेगा। सेफ्टी के लिए बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें भी FWD ड्राइव टाइप दिया गया है। इसकी माइलेज 17 से 24 Kmpl बीच में है।