TATA Nexon EV: टाटा मोटर्स कंपनी की नेक्सन इलेक्ट्रिक वर्जन 5 सीटर एसयूवी गाड़ी है, जिसकी प्राइस रेंज 14.74 लाख रुपए से लेकर 19.94 लाख रुपए के बीच में है। यह गाड़ी भारत में टोटल 9 वेरिएंट में कंपनी की तरफ से ऑफर की जाती है।

TATA Nexon EV: 80% बुकिंग इस फुली लोडेड मॉडल की हो रही है

TATA Nexon EV Facelift 2023

कंपनी ने ऑफीशियली ये अनवील कर दिया है कि इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का टॉप स्पेसिफिकेशन वाला वेरिएंट एम्पॉवर्ड प्लस ट्रिम सबसे ज्यादा डिमांड में है, 80% बुकिंग इस फुली लोडेड मॉडल की हो रही है, DC फास्ट चार्जर के साथ ये गाड़ी 10 से 100% सिर्फ 56 मिनट में हो जाएगी ।

TATA Nexon EV Facelift 2023

बेस वैरिएंट से ही 6 एयरबैग मिलेंगे

अगर इस इलेक्ट्रिक गाड़ी के सेफ्टी फीचर की बात करें तो गाड़ी में 6 एयरबैग बेस वेरिएंट से ही दिए गए हैं और ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर पार्किंग जैसे सभी नॉटेबल फीचर भी मिलेंगे।