TATA Punch Car Waiting Period Latest Update: टाटा मोटर कंपनी की पंच गाड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और गाड़ी खूब बिक रही है, क्योंकि इसमें बजट रेंज के अंदर अच्छे फीचर ऑफर किए जाते हैं। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने का सोच रहे हैं, तो उससे पहले इस गाड़ी का लेटेस्ट वेटिंग पीरियड जान लीजिए, जो कि इस आर्टिकल में नीचे बताया गया है।

TATA Motors Top 3 Cars

TATA Punch Car Waiting Period: 12 हफ्ते का है वेटिंग पीरियड

इस गाड़ी को बुक करने के बाद आपको 12 हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है गाड़ी की डिलीवरी लेने के लिए और यह वेटिंग पीरियड रीजन, कलर, वेरिएंट और डीलरशिप-टू-डीलरशिप भी वेरी करेगा, इस वेटिंग पीरियड के बारे में और अधिक जानने के लिए आप अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप से कांटेक्ट कर सकते हैं।

Tata Punch CNG

कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू

टाटा पंच 5-सीटर एसयूवी कार है, जिसकी कीमत 5.99 लाख रुपए से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 10.10 लाख रुपए से शुरू होती है, इस गाड़ी में 1199cc का इंजन मिलेगा और यह गाड़ी 2 ट्रांसमिशन के साथ अवेलेबल है, इसके साथ ही इस गाड़ी में 366 लीटर की बूट स्पेस मिलेगी और गाड़ी में 9 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन दिए गए है।